रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!
अररिया मे एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
सूचना के आधार पर एसबीसी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी और स्थानीय थाना पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त गश्ती अभियान के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 180/01 के पास इंद्रानगर,टिकूलिया बस्ती के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया।मादक पदार्थ जांच किट द्वारा की गई जांच एवं गहन तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास से 210 ग्राम ब्राउन शुगर,एक अपाचे मोटरसाइकिल,एक मोबाइल बरामद किया गया।गिरफ्तार तस्कर बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी 21 वर्षीय देव कुमार शर्मा पिता- उपेंद्र शर्मा और 18 वर्षीय महेश कुमार शर्मा पिता- बैजनाथ शर्मा है।
जानकारी देते हुए अररिया एसपी ने बताया कि पूरे जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत सुख नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली है पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की पड़ताल कर रही है.
बाइट : जितेंद्र कुमार एसपी अररिया




