पटना- ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, गार्ड ने बहादुरी दिखाकर पाया काबू!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के आर ब्लॉक स्थित सोनभवन के पीछे कैंपस में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सोनभवन में तैनात गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर रखे फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही सचिवालय और लोदीपुर अग्निशमन केंद्र से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि इस अग्निकांड में किसी के घायल होने या किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: