बेगूसराय- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, प्रेम प्रसंग की आशंका!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग में कथित तौर पर असफल होने के बाद एक शादीशुदा युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब चार वर्षों से एक युवती से प्रेम करता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को युवती ने युवक को शादी की बात करने के लिए अपने घर बुलाया था। लेकिन वहां शादी से इनकार किए जाने के बाद युवक काफी आहत हो गया और कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक के पास उसकी मौत हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर रेलवे गुमटी के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर रेलवे गुमटी के पास की है, जहां एक युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के कोटिया धबौली गांव निवासी मोहम्मद मतीम के पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद शमी शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है।परिजनों का दावा है कि शमी पिछले करीब चार वर्षों से रमजानपुर की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकात होती थी।परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को युवती ने मोहम्मद शमी को शादी की बात करने के लिए अपने घर बुलाया था। परिवार का आरोप है कि जब शमी शादी की बात करने के लिए युवती के घर पहुंचा तो वहां शादी से इनकार कर दिया गया।इसके बाद शमी काफी परेशान हो गया। परिजनों के अनुसार, उसने फोन पर भी अपनी परेशानी का जिक्र किया था। कुछ ही देर बाद रमजानपुर रेलवे गुमटी के पास उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था।वहीं, युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल शुरुआती तौर पर परिजन इस घटना को प्रेम प्रसंग और शादी से जुड़े विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।चार साल पुराने प्रेम संबंध के बाद सामने आई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बाइट – जसीम, भाई
बाइट – मो मतीम, पिता

Join us on: