बाढ़-सुखाड़ को लेकर बेगूसराय की सड़कों पर उमड़ा वाम कार्यकर्त्ताओं का सैलाब!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बाढ़ सुखाड़ घोषित करने के लिये सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

बेगूसराय जिले को बाढ़ एवं सुखार ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया एवं सड़कों पर नारे लगाए गए। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि एक तरफ जहां बेगूसराय का दियारा इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। तो वहीं मैदानी इलाके में कम बारिश होने की वजह से सूखे की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में ना तो खरीफ में उपजाई जाने वाली फसल ही किसानों के हाथ लग सकी और आगे रवि फसल में भी काफी परेशानी होने की संभावना है । लेकिन जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जिले के जनप्रतिनिधि सिर्फ लोगों को आश्वासन देने का काम कर रहे हैं। आज तक जिले को बाढ़ एवं सुखार ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं। और अगर सरकार एवं जिला प्रशासन किसानों की बात नहीं मानती है और जिले को वार्ड ग्रस्त एवं सुखारग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं करती है तो आगामी 28 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पटना में भी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी ।
बाइक – अमरेश कुमार
बाइट- सत्यम भारद्वाज
बाइट- अनिल कुमार अंजान

Join us on: