भागलपुर- बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे बुजुर्ग को हथियार बंद बदमाशों ने घेरा, लूटकर फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर में दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, बैंक से रुपये निकालते ही बुजुर्ग को हथियार दिखाकर बनाया निशाना

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जोगसर थाना क्षेत्र के बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप दिनदहाड़े एक रिटायर्ड रेलकर्मी बुजुर्ग से 50 हजार रुपये लूट लिए गए हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है
बताया जा रहा है कि तिलकामांझी लालबाग निवासी कैलाश बिहारी ठाकुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकालकर जैसे ही बैंक के मुख्य गेट पर पहुंचे पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर रुपये लूटकर फरार हो गए
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है

बाइट — शिव झा, परिजन
बाइट — स्वीटी कुमारी, शाखा प्रबंधक

Join us on: