मुंगेर से सुमित कुमार की रिपोर्ट!
अवैध हथियार तस्करी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार।पुलिस ने चार देसी कट्टा ,दो बंदूक और 145 राउंड जिंदा कारतूस किया बरामद
मुंगेर के पूरब सराय थाना क्षेत्र के कमेला मोहल्ले में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
वही मामले का खुलासा करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरब सराय थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कैमिला मोहल्ले में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने घर से अवैध हथियारों की खरीद बिक्री और तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और इस टीम में पूरब सराय थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला आसूचना इकाई को शामिल करते हुए उक्त घर की विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद इरशाद को पकड़ा और तलाशी लेने पर एक दो नाली बंदूक एक राइफल चार देसी कट्टा और विभिन्न बोर के 145 जिंदा कारतूस जब्त किया! वहीं हथियार बरामदगी को लेकर पूरब सराय थाना में कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी इरशाद से पूछताछ की गई। एसपी नहीं बताया कि इस कांड में संलिप्त व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष दल का गठन कर फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी का मोहल्ले में ही किसी व्यक्ति से विवाद था जिसको लेकर इन लोगों के द्वारा हथियार जुटाया जा रहा था तथा इन लोगों के द्वारा हथियार की तस्करी भी करने की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले की गहराई से अनुसंधान करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।




