:- रवि शंकर अमित!
– खबर मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ एक बाइक स्वार 3 लोग कंटेंनर और स्कोर्पियो के बीच नियंत्रण खोकर कुचला गया, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये जबकी एक की मौत हो गई वहीं दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है!
स्थानीय लोगो के अनुसार दो युवक व महिला एक ही बाइक पर स्वार होकर बेगूसराय के चकिया थाना अंतर्गत सिमरिया गाँव से लखीसराय की ओर जा रहे थे, तभी पंचमहला और मरांची थाना के बॉर्डर पर रामपुर डुमरा गाँव में बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और लखीसराय की तरफ से आ रही एक कंटेंनर जा जा टकराया, जबकी उसी बाइक के पीछे चल रहे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो उसे कुचलते हुये फरार हो गया, मृतक एवं जख़्मी की पहचान बेगूसराय के सिमरिया निवासी, शोभा देवी, अरविंद कुमार एवं अमरेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो व पुलिस की मदद से मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया! वहीं पुलिस ने कंटेंनर को जब्त कर लिया है, और स्कार्पियो की तलाश में जुटी है, वहीं मृतक अमरेश के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है!
बाइट – डॉ. इंदु
बाइट -1 & 2 प्रत्यक्षदर्शी,स्थानीय ग्रामीण!



