श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन; 4 ज्योतिर्लिंग, एलोरा गुफा सहित -साईं दर्शन का मौका!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

बिहार के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर है। अगर आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपके लिए IRCTC खास मौका लेकर आया है। 1 सितंबर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए 8 रात और 9 दिन की धार्मिक यात्रा शुरू होने जा रही है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC की ओर से ‘ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा’ शुरू की जा रही है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के पैकेज कोड EZBG-32 के तहत यह यात्रा 1 सितंबर 2026 को बेतिया से शुरू होगी।
इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के साईं बाबा और छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को एलोरा की गुफाओं का भी भ्रमण कराया जाएगा।

IRCTC के मुताबिक, ट्रेन में इकोनॉमी क्लास की 120 और स्टैंडर्ड क्लास की 40 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, कंफर्ट क्लास में फिलहाल सीट सभी बुक बताई गई है।

इस पैकेज को ऑल-इंक्लूसिव रखा गया है। यानी यात्रियों के लिए रेल यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, ऑनबोर्ड सुरक्षा, यात्रा बीमा और IRCTC की आतिथ्य सेवाएं पैकेज में शामिल हैं।
यात्रा शुल्क 3rd Ac शुल्क 32550,
2nd AC 39425, और sleeper शुल्क 18160 रुपये प्रति व्यक्ति है,

खास बात ये है कि ट्रेन के बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग स्टेशन बिहार के कई प्रमुख शहरों में रखे गए हैं। इनमें बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा और बक्सर शामिल हैं। इसके अलावा दीन दयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

यानी बिहार के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

तो अगर आप भी ज्योतिर्लिंगों और शिरडी के साईं बाबा के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो 1 सितंबर से शुरू होने वाली भारत गौरव ट्रेन आपके लिए एक खास मौका हो सकती है।

बाइट -संजीव कुमार ,मुख्य प्रवेक्षक पर्यटन विभाग
IRCTC

Join us on: