उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

(प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज “हर घर तिरंगा अभियान” जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बन चुका है – नित्यानंद राय)

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा माहौल
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में आज उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीननगर विधानसभा से मोरवा विधानसभा क्षेत्र तक भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता युवा एवं राष्ट्रप्रेमियों ने इस भव्य यात्रा में भाग लिया। जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान बन चुका है। यह अभियान राष्ट्र भक्ति,एकता और अखंडता की भावना को जन जन तक पहुंचा रहा है । तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगौरव की भावना से देश का हर वर्ग उत्साहपूर्वक जुड़ रहा है ।

तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का ध्वज नहीं हम भारतीयों का धड़कन,आन – बान -शान, स्वाभिमान और बीरों के बलिदान की अमर स्मृति है ।

उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

आज के इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, समस्तीपुर पश्चिमी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा , मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश सिंह, रोसड़ा के विधायक विरेन्द्र सिंह,विधान पार्षद तरूण सिंह एवं हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे ।

Join us on: