:- रवि शंकर अमित!
खबर बाढ़ अनुमंडलन के घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव से है जहाँ 11 वर्षीय विक्रम कुमार के लापता होने के 48 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं सका है, अब परिजनों व ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सता रही है, बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण घोसवरी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई।
विक्रम की मां ने घोसवरी प्रखंड की रहने वाली सीता देवी पर संदेह जताया है। मां द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर पुलिस सीता देवी से पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक महिला के खिलाफ किसी अपराध में संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।
बच्चे के लगातार लापता रहने से गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की हर पहलू से जांच करते हुए विक्रम को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।
वहीं, घोसवरी थाना प्रभारी सत्यम तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर तरीके से जांच कर रही है। बच्चे की तलाश के लिए लगातार खोजबीन जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही बच्चे की तलाश कर ली जाएगी।
फिलहाल पुलिस की टीम बच्चे की तलाश के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है।
बाइट – पीड़ित माता-पिता



