रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला मुख्यालय मे गुरुवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा 2026 अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में टाउन क्लब मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो रेलवे स्टेशन, गंगासागर चौक ,महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक, नीलम चौक स्थित आजादी की लड़ाई मे अंग्रेज सिपाही के गोली से शहीद हुए गणेशी साह एवं कलू महतो के प्रतिमा स्थल पर पहूंच कर माल्यार्पण एवं नमन किया। जहां से चल कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर आकर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन किया। इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सैकड़ो के संख्या मे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम ,तिरंगा हमारी आन बान शान है के नारों से पूरा सहर मे देश भक्ति का माहौल बनाने मे कोई कसर नही छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना साहिब के विधायक सत्ता रूढ़ दल के मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा देश की आन बान का प्रतीक है। इनका सम्मान और राष्ट्र प्रेम प्रत्येक नागरिकों की जिम्मेदारी है। विधान परिषद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा को लेकर आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधान परिषद सह जिला प्रभारी अर्जुन सहनी ,पूर्व जिला अध्यक्ष भागेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह सुबोध चौधरी रंजीत यादव, मनोज कुमार मुन्ना, संतोष भगत ,राधा देवी, प्रशांत ठाकुर ,सतीश ठाकुर, शिव शंकर पांडे संजय पांडे ,अमरनाथ प्रसाद, रणधीर खन्ना ,पवन शाह , लोजपा जिला अध्यक्ष अनुपम राजा, विनोद प्रसाद ,आदित्य झा, कन्हैया साह, दीपक यादव ,प्रशांत राय, संजय महतो ,राजीव झा, शेखर सुमन, माला देवी ,मीन देवी, प्रतिमा रंजन, चंद्रवीर यादव ,चंदन पासवान, रीना सर्राफ, प्रभात रंजन, आयुष सिंह ,नागेंद्र राउत, जगरनाथ राय, पंकज राठौर, बिनो राम,नवल झा ,वरुण लाल दास, अशोक राम, रविरंजन, रवि महतो, मनीष कर्ण सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




