मधुबनी – इस ईलाके में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों हाथों ने तिरंगा थाम दिया देशभक्ति का संदेश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बासोपट्टी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा बासोपट्टी क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और सड़कों पर देशभक्ति का जनसैलाब देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में शामिल युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचलाधिकारी विकास कुमार, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, संजय कुमार महतो, मुन्ना जी, बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के मुखिया मदन पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

प्रशासन की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की।

यात्रा के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। स्कूली बच्चों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। महिलाओं और आम नागरिकों की भी भागीदारी रही।

भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से बासोपट्टी में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद भी लोगों में देशभक्ति का उत्साह बना रहा।

Join us on: