चिलचिलाती धूप में तिरंगा लेकर निकल पड़े डीएम व एसपी, भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद के सड़कों पर जब जिलाधिकारी एवं एसपी हाथ में तिरंगा लेकर चिलचिलाती धूप मे बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा में निकल पड़े और देशभक्ति के गीत पर कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते चले जहानाबाद के उटा विद्यालय से गांधी मैदान तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा जहानाबाद देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया जहानाबाद
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को उटा विद्यालय से गांधी मैदान तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
गौरवपूर्ण तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।


यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों और नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना था। जहानाबाद जिलाधिकारी छिरिड बाई भुटिया ने देशभक्ति के गीत पर अपना कदम आगे बढ़ाते गई जिलाधिकारी के इस हौसले को देखकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में उत्साह भरता नजर आया
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद कोटा किरण कुमार ने शहीद के परिजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने राष्ट्र के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीदों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

Join us on:

और पढ़ें