:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
– खबर बाढ़ के पंडारक से है जहाँ छपेड़ातर स्कूल में एक छात्र ने क्लास में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर शिक्षक की ही पिटाई कर दी।
स्मार्ट क्लास में बच्चियां भी पढ़ाई कर रही थी। तभी क्लास में गांव के कुछ बच्चों ने मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजा दिया और शिक्षक के सामने ही लड़कियों पर कमेंट करने लगे। शिक्षक ने बच्चों का मोबाइल छीन लिया और उनके पैरेंट्स को स्कूल में बुलाने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर एक छात्र ने शिक्षक को बाहर देख लेने की धमकी दी। स्कूल में छुट्टी के बाद जब सभी शिक्षक घर जाने लगे, तभी एक छात्र ने गमछे से अपना मुँह ढंक कर शिक्षक को ऑटो से जबरदस्ती उतार लिया और एक डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही छात्र ने उनका मोबाइल, बैग और लैपटॉप भी छीन लिया। स्कूल के अन्य शिक्षक पीड़ित शिक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।




