बाढ़-चाकू मारकर हत्या मामले का मुख्य आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, थाना पर पथराव मामले में होगी कार्रवाई-एसपी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार!

एंकर – प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है।

मामले को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीनानाथ पिता श्री राम के रूप में बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

फिलहाल बख्तियारपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मामले के उद्भेदन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Byte- Kundan Kumar Gramin SP

Join us on: