मुजफ्फरपुर- बाबा गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…. हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश…पुजारी ने कहा, ऐसा पहली बार बीजेपी सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,एक तरफ जहां मंदिर के आस पास ॐ नमः शिवाय के नारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था तो वही दूसरी तरफ हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होते देख मंदिर में मौजूद सारे श्रद्धालु काफी खुश नजर दिखाई दे रहे थे…बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक ने बताया कि लगभग 3.50 लाख श्रद्धालु ने अभी अभी तक जलाभिषेक कर लिया है…बिहार में पहलीबार बीजेपी सरकार, सम्राट चौधरी द्वार रामदयालु, हरिसभा चौक, साहू पोखर, ज़िला स्कूल के पास,बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है…बहुत अच्छा लग रहा है…आपको बता दें कि श्रद्धालु पहलेजा घाट से जल उठाकर लगभग 85 किलोमीटर पैदल चलकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में जल चढ़ाते है…ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा गरीबनाथ पर जल चढ़ाते हैं उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है….

BYTE – पुजारी, अभिषेक पाठक
BYTE –

Join us on: