नवादा- लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 3 साइबर बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

नवादा/ सोनू सिंह।

नवादा: वारिसलीगंज में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, मोबाइल व कस्टमर डाटा बरामद, रिलायंस फाइनेंस समेत विभिन्न कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।

नवादा, 09 अगस्त 2026
नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और कस्टमर डाटा भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 08 अगस्त 2026 की रात वारिसलीगंज थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुनि-सह-थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने किया। टीम में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वारिसलीगंज रेलवे गुमटी से लगभग 100 मीटर दक्षिण दिशा में स्थित पीसीसी सड़क के किनारे रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं कस्टमर डाटा बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत विभिन्न कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। ये लोग कस्टमर डाटा के आधार पर लोगों से संपर्क कर उन्हें लोन का लालच देकर पैसे ऐंठते थे।

इस संबंध में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 559/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी

रजनीश कुमार, पिता– विपिन सिंह, निवासी– कोरमा, वारिसलीगंज, नवादा
अनमोल कुमार, पिता– अरुण कुमार, निवासी– कोरमा, वारिसलीगंज, नवादा
विक्की कुमार, पिता– टुनटुन मिस्त्री, मूल निवासी– सिकंदरा, जमुई (वर्तमान– कोरमा, वारिसलीगंज)

बरामद सामान

03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
03 कस्टमर डाटा

Join us on: