मोकामा- घोसवरी में 24 घंटे में 3 की मौत, सड़क जाम कर पोस्टमार्टम का विरोध, जाँच में जुटी प्रशासन की टीम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के रामनगर मुसहरी में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार को सुरेश मांझी और प्रकाश मांझी की मौत के बाद गंभीर हालत में इलाजरत महादेव मांझी ने रविवार सुबह करीब 4 बजे दम तोड़ दिया। लगातार तीन मौतों के बाद बस्ती में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।परंतु बताया जाता है की बीमारी के कारण मौतें हुई हैँ!

महादेव मांझी के परिजनों का कहना है कि उनकी मौत लकवा की बीमारी से हुई है। दूसरी ओर, इलाके में लंबे समय से जलजमाव और उससे फैलने वाली संभावित बीमारी को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम का ग्रामीणों ने किया विरोध

महादेव मांझी की मौत की सूचना के बाद घोसवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया और सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने लगे। ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

बताया जा रहा है कि शनिवार को सुरेश मांझी और प्रकाश मांझी के शवों का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। दोनों के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। अब महादेव मांझी की मौत के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल घोसवरी थाना पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और मौतों के कारणों की जांच की जा रही है।

Join us on: