पटना – हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, युवा प्रदेश कार्यकारी की बैठक, पहुँचे जीतन राम मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

आज बनास कौटिल्य में हिंदुस्तानी अम्मा मोर्चा के युवा प्रदेश कार्यकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश में हो रहे परिवर्तन और बदलाव की नई तस्वीर पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि युवा राजनीति और युवाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और इसी को लेकर युवा वर्ग के मुद्दों, उनकी समस्याओं और आगे की रणनीति पर गहन मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के युवा ही देश के वर्तमान और भविष्य हैं। जिस तरह युवा नेता अलग-अलग राज्यों में अपनी आवाज़ मजबूती से उठा रहे हैं और अपने अधिकारों व मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। कहा गया कि उनके अनुभव और समाज के प्रति समर्पण से युवा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।

बैठक में तेजस्वी यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर संतोष सुमन ने कहा कि अच्छी बात है कि लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल कर रहे हैं। वह तो देश में ही नजर नहीं आ रहे थे, बिहार से लापता थे। अगर वह सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है कि विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

अंत में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को और मजबूत किया जाएगा। आज की युवा शक्ति ही देश की आगे की दिशा और भविष्य तय करेगी।

Join us on: