10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, जिसे लेकर तैयारी तेज – मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

तिरंगा यात्रा को लेकर पटना में तैयारियां तेज।

पटना में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा सुबह 10 बजे जे.पी. गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक जाएगी।

मंत्री ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए हर प्रखंड को 4 हजार तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। तिरंगों की आपूर्ति जीविका समूह के माध्यम से की जाएगी।

डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यात्रा में मंत्री, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे।

बाइट: डॉ. प्रमोद कुमार, मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग

Join us on: