समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास जयंती को लेकर सुपौल पहुंचा पवित्र मिट्टी का कलश!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

सुपौल :- समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके गांव की पवित्र मिट्टी से भरा कलश शनिवार को रथ के माध्यम से सुपौल पहुंचा। जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अगुवाई में कलश यात्रा के सुपौल पहुंचने पर दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान परिसर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधिवत कलश पूजन कर उसे मंदिर परिसर में स्थापित किया गया।
बताया गया कि संत रविदास महाराज की जन्मस्थली के गांव की मिट्टी से भरा यह कलश पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत बनारस से बिहार पहुंचा है। बिहार प्रदेश के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संत रविदास महाराज के पवित्र कलश को जिला अध्यक्ष को सौंपा था। इसके बाद रथ के माध्यम से कलश को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 18 अगस्त को सुपौल जिले के 32 मंडलों में संत रविदास महाराज के गांव की मिट्टी से भरे 32 कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। जिला स्तर पर पूजन के बाद इन 32 कलशों को रथ के माध्यम से संबंधित मंडलों में भेजा जाएगा। इसके बाद प्रत्येक मंडल से कलश यात्रा गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचेगी। इस अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और संत रविदास महाराज के विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश राम, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह एवं सतीश चौधरी, जिला मंत्री महेश देव, प्रीतम रजक, कार्यालय मंत्री विमलेंदु ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा, विधानसभा प्रभारी अशोक सम्राट, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के राजधर यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञानबहादुर गुरुंग, युवा मोर्चा के मनीष कुमार, कमल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on: