रिपोर्ट – अमित कुमार!
जीतन राम मांझी ने कहा कि आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहे हैं कि बच्चे की मांगे जायज है इस पर विचार करना चाहिए तो ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर विचार करने का काम किया और सभी छात्रों की मांगों को पूरा करने का काम किया है और बहुत ही करा बिल पास किया गया है कि ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो!
वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी ने कहा कि पार्लियामेंट में बहस होना चाहिए वह बोलते हैं पर वह सिर्फ हल्ला करते हैं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि या जनतंत्र का तकाजा नहीं है और जनतंत्र के विरोधी वह लोग बात करते हैं इसे अब कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है
मीडिया ने जीतन मांझी से सवाल पूछा और कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि एससी एस टी से प्रताड़ित जो स्वर्ण होंगे उसके लिए इलाज सरकार ने नोडल पदाधिकारी हर एक जिले में देने का फैसला लिया है
ऐसे में केंद्रीय मंत्री जितना राम मांझी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुत अच्छा काम किया है हर किसी के साथ दिक्कत होती है उसको सुनने के लिए समझने के लिए यदि नोडल पदाधिकारी नियुक्त हो रहे हैं तो वह बहुत अच्छी बात है
वही बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में कुछ कोऑर्डिनेशन की कमी रही है इसीलिए यहां एक्स्ट्रा की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है
वही जनता दल यूनाइटेड के विधायक ने कहा था कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती मुख्यमंत्री से हटाया गया था जिसके कारण या जनता के बीच में मैसेज चला गया है जिसको लेकर जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से सवाल पूछा तो माझी ने कहा कि उनकी अपनी बात है पर नीतीश कुमार खुद राज सभा जाना चाहते थे



