रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना सिटी के N-30 पर सड़क हादसे में युवक मनीष की मौत के बाद आक्रोशित उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया। कई पुलिस वाहनों, एक यात्री बस और आसपास खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई, जबकि कई अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना का वीडियो बना रहे राहगीरों के मोबाइल भी तोड़ दिए गए।
मौके पर मौजूद एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया भारी संख्या में पुलिस बल लगाकर स्थिति को नियंत्रित किया साथ ही फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आग बुझाई, तथा सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। हादसे में शामिल बस को भी जेसीबी की मदद से जब्त कर लिया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
बाइट – राज किशोर सिंह
एएसपी,पूर्वी




