रिपोर्ट- अमित कुमार!
ब्रेकिंग
उन्होंने कहा कि जिस तरह बंटी यादव ने सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाई और बाद में उनकी हत्या कर दी गई, वह घटना पूरे प्रदेश ने देखी है। इस मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बंटी यादव के परिजनों से मुलाकात के दौरान हमने उन्हें भरोसा दिलाया था कि न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
तेजस्वी यादव ने बताया कि इस संबंध में डीजीपी और एसपी से बातचीत की गई है। दो दिन पहले पार्टी नेताओं के साथ डीजीपी से समय लेकर बंटी यादव के परिवार की मुलाकात भी कराई गई। मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि कुछ अपराधी अभी भी फरार हैं। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने उनकी पत्नी को आश्वस्त किया है कि उनके दोनों बच्चों—एक बेटी और एक बेटे—की पढ़ाई का पूरा खर्च कक्षा 12वीं तक पार्टी उठाएगी। इस संबंध में बंटी यादव की पत्नी को आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा जाएगा।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि भविष्य में उच्च शिक्षा और अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए भी राष्ट्रीय जनता दल परिवार के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि मामले से जुड़े सभी लोगों, चाहे वे अपराधी हों या मामले को दबाने की कोशिश करने वाले पुलिसकर्मी, सभी की निष्पक्ष जांच हो और पूरे प्रकरण की सख्त मॉनिटरिंग की जाए।
इस दौरान बंटी यादव की पत्नी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। राजद ने यह मांग भी उठाई कि सरकार उन्हें सरकारी नौकरी उपलब्ध कराए, और इस मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।




