रिपोर्ट- अमित कुमार
निशांत कुमार पहुचे igims ,IGIMS में एक साथ कई सुविधाओं का किया उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड सेंटर,क्रिटिकल केयर मेडिसिन आईसीयू,
नवीन डायलिसिस यूनिट,हर्बल गार्डन,आरआईयू स्थित मॉड्यूल ओटी कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन,उद्घाटन के बाद कई सुविधाओं का लोकार्पण भी किया।IGIMS के सभी अधिकारी रहें मौजूद।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, को लेकर मंत्री के सामने ही जमकर नाराजगी जताई।कई मरीजों के परिजन सीधे स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचे और रोने लगे।आरोप लगाया कि अस्पताल में गरीब मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। परिजन ने रोते रोते स्वास्थ्य मंत्री से बोला, ‘मेरी मां की इसी अस्पताल के बेड पर मौत हो गई है।स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं। मंत्री ने अस्पताल के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर संबंधित मामलों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
यदि कहीं लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाइट– निशांत कुमार
स्वास्थ्य मंत्री।




