रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया। शहर के गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी थे तथा खिरयवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया।




