जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने जेपीएन अस्पताल का किया निरीक्षण, सामने आई कई कमियाँ!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने जेपीएन अस्पताल का किया निरीक्षण,
डॉक्टरों और भवनों की कमी सामने आई, सिविल सर्जन ने बताया- विभाग को लिखा गया है

गया। जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में एक टीम ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और बेहतर भवनों की कमी पाई गई, जिसे लेकर उन्होंने सिविल सर्जन से बातचीत की. सिविल सर्जन ने बताया, कि इस संबंध में विभाग को लिखा गया है. वही, अजय कुशवाहा ने मरीजों से भी बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. जयप्रकाश नारायण अस्पताल के औचक निरीक्षण के बीच सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविल सर्जन से गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई करने, परैया प्रखंड के झिकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में भी जानकारी ली. सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर इसमें और सुधार करने की बात संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों से कही. जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन, सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। किंतु यहां डाक्टरों की थोङी कमी है. अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने की बात कही। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया, कि 100 बेड का अस्पताल है. किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है. इस पर जदयू जिलाध्यक्ष ने सिविल सर्जन को आश्वासन दिया कि इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं संबंधित मंत्री जी को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे!
निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
गयाजी

Join us on: