सहरसा में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोसी कॉलोनी वार्ड नंबर 17 में 21 वर्षीय युवती पूजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सहरसा स्टेशन गए हुए थे और पूजा घर में अकेली थी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका पूजा कुमारी सिंचाई विभाग के कर्मी रतन मुखिया की पुत्री और बीए पार्ट वन की छात्रा थी। पड़ोसियों के अनुसार, पूजा के किसी युवक से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join us on: