सासाराम- पारिवारिक विवाद में पिता ने पुत्र को मार दी गोली, गंभीर हालत में ईलाज जारी!

SHARE:

रिपोर्ट :- रवि कुमार!

खबर सासाराम से है। जहां बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर में एक पिता ने अपने पुत्र को गोली मार दी है। घायल आनंद कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। उधर पुलिस ने आरोपी पिता भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पिता भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपू सिंह ने एक पारिवारिक जमीन को गिरवी रख दिया था। जब इसका पता घर के अन्य लोगों को लगा तो विवाद होने लगा। इसी विवाद में पिता-पुत्र में बहस होने लगी देखते ही देखते पिता भूपू सिंह ने बंदूक निकाले तथा फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पुत्र आनंद कुमार को छर्रा की गोलियां लग गई। इसके बाद पिता खेत की तरफ भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा पिता भूपू सिंह को खदेड़ कर पकड़ लिया। साथ ही बंदूक भी बरामद कर लिया गया है। उधर पुत्र की स्थिति चिंता से बाहर है। उसके पेट तथा पैर में छर्रा की कई गोलियां लगी है। सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज किया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

Join us on: