बाढ़ – बुरी तरह जख़्मी विवाहिता जान देने पहुँची अलखनाथ गंगाघाट!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत अलखनाथ मंदिर परिसर में मारपीट से बुरी तरह से घायल एक नवविवाहिता महिला जान देने के लिए गंगा घाट पर पहुंच गई। मंदिर परिसर में महिला को बेसुध अवस्था में देख पुजारियों को शक हुआ। महिला के सिर में चोट लगने से बेसुध पड़ी थी। महिला मोकामा विधानसभा के तारतर गांव की रहनेवाली हैं। काफी पूछताछ के बाद महिला ने अपने मायके में भाई के द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही। महिला ने दो महीने पहले ही लहरिया पोखर में लव मैरिज शादी की थी। महिला के परिजनों के मौके पर पहुंचने तक लोग महिला को समझाने की कोशिश में जुटे रहे। मंदिर परिसर में महिला इतनी बेसुध थी कि वह अपने मां बाप को भी पहचान नहीं रही थी। महिला की मां ने गिरकर ईंट से बेटी को चोट लगने की बात कही। वहीं एक परिजन ने ट्रेन से गिरकर चोट लगने की बात कही। महिला के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे। लोगों ने महिला की जान बचाने के लिए बाढ़ थाना को इसकी जानकारी दी। डायल 112 की पुलिस के अलखनाथ धाम पहुंचने तक काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने मां बाप का बयान रिकॉर्ड कर महिला को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

बाइट – पीड़िता
बाइट – परिजन व स्थानीय

Join us on: