सजायाफ्ता विधायक राजू सिंह समर्थकों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोप!

SHARE:

:- रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में भाजपा विधायक राजू सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिलने और उनकी सजा पर रोक लगने के बाद जश्न के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

आरोप है कि जश्न में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और बमबाजी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहेबगंज के वर्तमान विधायक राजू सिंह को हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके समर्थक विधानसभा क्षेत्र के ही फुलवरिया चौक पर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान राजेपुर ओपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

खुलेआम सड़क पर पटाखे और बम फोड़ने से मना किया इसके बाद
आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया साथ में महिला पुलिस के साथ छेड़खानी की भी शिकायत आ रही है और एक पुलिसकर्मी का गमछा से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया गया ।

रोकने पर उक्त लोगों के द्वारा पुलिस गाड़ी के ऊपर बमबाजी की गई, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

मामले में एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि 6 लोगों पर नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ fir दर्ज कर ली गई है और छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। वहीं, घटना को लेकर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

Join us on: