बेगूसराय- धारदार हथियार से सिर काट कर युवक की बर्बरतापूर्ण हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से सिर काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या कर शव को बांध किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बलहपुर-गुप्ता लखमीनिया बांध के समीप एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सदानंदपुर वार्ड संख्या-11 निवासी शिवकुमार पासवान के पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।मृतक के परिजनों का आरोप है कि बादल कुमार को गांव का ही एक युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन बादल देर रात तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि उसका शव बलहपुर-गुप्ता लखमीनिया बांध के पास पड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की और शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस युवक ने बादल को घर से बुलाया था, वह घटना के बाद से लापता है।घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या सच सामने आता है और इस मामले का खुलासा कब तक हो पाता है।
बाइट – दिलीप कुमार पासवान चाचा
बाइट- चुलबुल कुमार
बाइट- शिवकुमार पासवान पिता

Join us on: