महिला से दो लाख की लूट,लोगों ने दो बदमाश को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए दो शातिर, आगे जांच जारी

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के साहरघाट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज सड़क लूट का मामला प्रकाश में आया है। जहां स्थानीय लोगों की सूझबूझ से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है की पीड़िता अनीता कुमारी ने बैंक से लगभग दो लाख रुपए निकाल कर जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधी ने उनसे रुप्या लूट लिया। पीड़िता रुपए को मनी एक्सचेंज के काम से कहीं देने जा रही थीं। इसी बिच ये वारदात को अंजाम अपराधी द्वारा दिया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया है की अनीता कुमारी बैंक से पैसे निकालकर बैग में रखकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। तभी रास्ते में दो शातिर अपराधियों ने नापाक इरादे से उनका पीछा कर लूटपाट किया। घटना की जानकारी रास्ते से आ जा रहे लोगों को हुई। वही नजदीक के गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने अपराधी का पीछा कर एक अभियुक्त को पकड़ लिया। इस के बाद मामले की जानकारी साहरघाट थाना पुलिस को दी गई।
इसी दौरान बेनीपट्टी के डीएसपी अमित कुमार किसी कार्य से थाना पर मौजूद थे। डीएसपी ने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार व स्थानीय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए पकड़े गए अभियुक्त को कब्जे मे लेकर। पूछताछ किया गया, पूछताछ के दौरान पकड़े गए अपराधी ने घटना मे सामिल अपने दुसरे साथी को लेकर बताया। पकड़े गए अपराधी के निशानदेही के आधार पर फरार हुए दूसरे अभियुक्त को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस के माध्यम से बताया है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्राथमिक रूप से घटना में लगभग दो लाख रुपए लूटे जाने की सूचना मिल रही है। अपराधीयों के पास से बरामद राशि व घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच जारी है। डीएसपी ने आगे बता है कि पीड़िता अनीता कुमारी मनी एक्सचेंज का कार्य से जुड़ी हैं। जो लूटे गए रुपये को कहीं देने के लिए ले जा रही थीं। डीएसपी ने स्थानीय लोगों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना आरोपियों की इतनी शीघ्र गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाती। पुलिस पकड़े गए आरोपी के अपराधिक इतिहास को लेकर भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों का किसी बड़े रैकेट से संबंध को खंगाला जा रहा है। यदि आरोपी का अन्य अपराधिक गतिविधियों मे पाया गया तो उनके खिलाफ तदनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे अधिक सावधानी बरतें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले को लेकर आगे की जांच अभी जारी है। आगे पुछता एवं पुलिस पडताला के बाद जल्दी ही जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Join us on: