रिपोर्ट- मिथुन कुमार!
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना में हुए लाठीचार्ज का विरोध अब नालंदा के बिहारशरीफ तक पहुंच गया है। देर शाम बिहारशरीफ की सड़कों पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।हाथों में सरकार विरोधी बैनर और तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला। छात्रों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं और उनके भविष्य की बात करते हैं, लेकिन नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले पर अब तक उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि देश के लाखों युवा मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने समाजसेवी सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हुए सरकार से युवाओं की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।बिहारशरीफ की सड़कों पर देर शाम तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से शहर में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।छात्रों ने कहा हम अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे।
बाइट:उग्र छात्र
बाइट:उग्र छात्र
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




