समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक राम कैलाश राम को दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा के नेतृत्व में विदाई समारोह आयोजित

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक राम कैलाश राम आज 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त हो गए |उनके सेवानिवृत्ति पर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया| अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा ने उन्हें साल उढ़ाकर सम्मानित किया| पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह द्वारा थाना परिवार की ओर से राम कैलाश राम को आवश्यक उपयोग की विभिन्न चीजे दी गई| मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक ने सेवानिवृत राम कैलाश राम के कार्यों की सराहना की|अवसर पर एसएसबी के पदाधिकारी, थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण राम नारायण भगत कलीमुद्दीन अंसारी मुमताज अंसारी राजीव कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment