आने वाले नए साल में सामूहिक प्रयास से कोविड को हराना है – उपायुक्त

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

साहिबगंज

आज एक बार फिर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले वासियों को नव वर्ष की अग्रिम सुभकामनाएँ देते हुए उनसे अपील करते हुए कहा है कि आज साल का आखरी दिन है और कोविड संक्रमण के नए वेरिएंट का खतरा देश में मंडराने लगा है। इसलिए आने वाले साल में हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा तथा स्वयं को अपने परिवार रिश्तेदारों दोस्तों सगे संबंधियों और अपने समाज को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। उन्होंने ज़िले वासियों से कहा कि नव वर्ष के अवसर पर सतर्कता बरतें एवं मास्क लगाकर ही बाहर निकले, कोविड नियम का पालन करें साथ ही संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी लोग घर में ही अपने परिवार के साथ नववर्ष मनाएं ताकि सभी लोग सुरक्षित रह सकें।

Join us on:

Leave a Comment