ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
■ नव वर्ष के आगमन को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य, विधि-व्यवस्था व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर रूटलाईन, क्यू कॉम्पलेक्स व बाबा मंदिर का किया निरीक्षण….
■ कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन और मास्क के उपयोगिता अनिवार्य:- उपायुक्त….
■ उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश….
■ ऑमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड टीका के दोनो डोज लेने वाले श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में मिलेगी अनुमतिः-उपायुक्त…..
■ रूट लाइन के साथ तिवारी चौक होते हुए शिवराम झा चौक तक साफ-सफाई की व्यवस्था रखे दुरूस्तः-उपायुक्त….
■ बाबा मंदिर परिसर के साथ-साथ शिवगंगा, क्यू कॉम्पलेक्स व मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में दण्डाधिकारियों व पुलिस बलों को एक्टिव रहने का निर्देश:-उपायुक्त….
■ नव वर्ष के आगमन पर होने वाले संभावित भीड़ को लेकर आवश्यक सभी तैयारियों को करें दुरूस्तः-उपायुक्त….
■ सेवा भाव व आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तय समय के अनुरूप कर लें पूर्ण- उपायुक्त….
आज दिनांक-31.12.2021 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह द्वारा नव वर्ष के आगमन को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं के हर संभव स्वास्थ्य सुरक्षा, सुविधा एवं विधि व्यवस्था को लेकर रुटलाइन, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यो के वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।
इसके अलावे रूटलाइन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा रुट लाइन में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए नगर निगम के अधिकारियों को 24×7 एक्टिव रहने का निर्देश दिया। साथ ही बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश नगर निगम के वरीय अधिकारियों को दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रास्थान करें। साथ ही उपायुक्त ने रुटलाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स, मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज, मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विद्युत एवं जलापूर्ति संबंधी कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश गया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने शत प्रतिशत कोविड नियमों के अनुपालन के अलावा बाबा मंदिर में साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, सुलभ जलार्पण, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस प्रतिनियुक्ति के साथ मंदिर प्रांगण व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि नव वर्ष के आगमन को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में ऑमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के साथ मास्क की अनिवार्यता मंदिर प्रांगण में पूर्ण रूप से लागू हो, ताकि सभी की बेहतरी का ख्याल रखा जा सके। साथ हीं उपायुक्त ने शीघ्र दर्शन कूपन काउंटर की व्यवस्था व मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दिन प्रतिदिन और भी बेहतर करने का निर्देश दिया गया।
■ श्रद्धालुओं की सुविधा हो सर्वोपरी:उपायुक्त….
इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि क्यू कॉम्प्लैक्स, रूट लाईन में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय में हाथ धोने हेतु साबुन की समुचित व्यवस्था करने का निदेश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल देवघर श्री डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
#आपकेअधिकार_आपकेद्वार
#TeamPRD(Deoghar)




