नदी में तैरता मिला मासूम का शव, इलाके में सनसनी,परिजनों में कोहराम,जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटा पिरोछा दक्षिणी पंचायत के नाजीपुर गांव में शनिवार सुबह छह वर्षीय मासूम बच्चे का शव घर के पीछे बह रही बखिया नदी से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान थाना क्षेत्र के नाजीपुर निवासी कैलाश राम के छह वर्षीय पुत्र सन्नी राज के रूप में हुई है. जो की कल शाम से लापता था। परिजनों ने देर रात तक गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर घर के पीछे बह रही बखिया नदी में उक्त बच्चे का शव तैरता हुआ मिला. इधर सूचना के बाद बेनीबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, वही मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके par पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी.

Join us on: