रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में 16 जुलाई की रात हुई 4.80 लाख रुपये की लूटकांड का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर पुलिस ने अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्वाई करते हुए चार आरोपितों की गिरफ्तारी, अवैध देशी कट्टा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा लूटी गई राशि 4.80 लाख में से 4.70 लाख रुपये की बरामदगी निश्चित रूप से मधुबनी पुलिस के लिए सराहनीय उपलब्धि मानी जाए गी।
यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि घटना को पांच अपराधीयों द्वारा हथियार के बल पर अंजाम देते हुए एक पिकप सबार पिता पूत्र पशु व्यवसायी मोहम्मद नसीम साह एवं उनके पिता से नकद 4.80 लाख रुपये लूट कर ली गई थी और विरोध करने पर पीड़ित पशु व्यापारियों के साथ मारपीट भी की गई थी। मामले को लेकर पशु व्यापारी मोहम्मद नसीम साह द्वारा बाबूबरही थाना मे मामला दर्ज कराया गया। जिसे पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हिरासत जांच परताला करने के दौरान महज 24 घंटे मे खुलाशा कर लिया गया। ऐसे मामलों का शीघ्र खुलासा आम लोगों के बीच कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा मजबूत करता है। वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र के प्रभावी उपयोग से पुलिस ने यह साबित किया है कि यदि योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए तो गंभीर से गंभीर अपराधों का भी जल्द पर्दाफाश करना संभव है। घटना को लेकर खजौली डी एस पी कामनी कौशर ने प्रेस प्रतनिधियों को जाकारी देते हुए गिरफ्तारी को लेकर पुष्टि की है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद आबिद हुसैन उर्फ भोल्टा, पिता मोहम्मद मोस्लिम, गांव भकुआ, थाना खजौली, जिला मधुबनी।मोहम्मद रिजवान उर्फ शत्रु, गांव भकुआ, थाना खजौली, जिला मधुबनी। मोहम्मद छोटू उर्फ साढू, पिता मोहम्मद साबिर, गांव भकुआ, थाना खजौली, जिला मधुबनी।मोहम्मद सरुराज, पिता जफर, गांव भकुआ, थाना खजौली, जिला मधुबनी के रुप मे किया गया है। पकड़े गए मोहम्मद आबिद हुसैन उर्फ वोल्टा एवं मोहम्मद छोटू उर्फ साढू का पूर्व से अपराधीक इतीहास है। इनके विरुद्ध खजौली थाना मे पूर्व के किए गए अपराध से संबंधित दो दो मामला दर्ज है। लेकिन पुलिस के लिए जिले मे बढ रहे अपराध को लेकर स्थायी नियंत्रण चूनौती बना हुआ है।




