रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के सातो-काड़ी कादो गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपी को 263 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि सातो-काड़ी कादो गांव स्थित एक मुर्गी फार्म की आड़ में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-2 तथा शिवनारायणपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया गठित टीम ने मुर्गी फार्म पर विधिवत छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 263 ग्राम ब्राउन शुगर, 12.100 किलोग्राम मादक पदार्थ बनाने की सामग्री, तीन डिजिटल वेट मशीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए मौके से आरोपी मो. रुखानी, पिता- मो. मीर तैयब, निवासी सातो-काड़ी कादो, थाना शिवनारायणपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है भागलपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा!




