समस्तीपुर – 3 वर्षीय मासूम का अपहरण, मायके जाने आई मां को चकमा देकर ले भागा बदमाश!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से एक बार फिर मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती वार्ड नo. 09 की रहने वाली एक महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ दरभंगा स्थित मायके में शादी समारोह में शामिल होने atrj लिए समस्तीपुर जंक्शन पहुंची थी। आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के इंतजार के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।पीड़ित महिला कंचन देवी ने जीआरपी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव की रहने वाली हैं। वह अपने तीन वर्षीय बेटे केतन के साथ दरभंगा स्थित मायके में अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने जा रही थीं। मंगलवार को वह समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर उन्हें नींद आ गई, जबकि उनका बेटा प्लेटफॉर्म पर खेल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण कर लिया।
पीड़ित महिला का कहना है कि स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गमछे से ढककर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंच बच्चे की बरामदगी की मांग कर रहे है ।घटना के बाद जीआरपी और रेल पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्लेटफॉर्म संख्या-1 सहित स्टेशन परिसर के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जीआरपी का बताना है कि बच्चे की बरामदगी के लिए एक टीम गठित किया गया है।टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।बताते चले है कि करीब एक महीने पहले भी समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से एक बच्चे की चोरी हुई थी। उस मामले में जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतिहारी से बच्चे को सकुशल बरामद किया था और बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का भी खुलासा किया था। ऐसे में एक बार फिर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी के आधार पर बच्चे की तलाश में जुटी है।

Join us on: