रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर :जिले विभूतिपुर थाने के पंचवटी चौक के पास गुरुवार देर शाम बदमाशों ने एक जेवर दुकान में हथियार के बल पर लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान दुकानदार द्वारा प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी दुकानदार इसी थाने के कर्रख गांव के दिनेश साह बताए गए हैं। उन्हें बांये पैर में घुटने के पास एक गोली लगी है। बदमाशों के द्वारा दो राउंड गोली चलाई गई । बदमाशों की संख्या सात की बताई गई जो एक बोलेरो पर सवार होकर आये थे। जख्मी दुकानदार को लोगों ने उपचार के लिए विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें देर रात सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के संबंध में जख्मी दुकानदार दिनेश साह ने बताया कि उनका सोना चांदी की दुकान पंचवटी चौक पर यूनियन बैंक के सामने हैं। दुकानबंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो पर सात की संख्या में बदमाश मौके पर पहुंचे। चार बदमाश गाड़ी के नीचे उतरे जबकि तीन दुकानदार गाड़ी में ही बैठे हुए थे। चारों बदमाश दुकान पर आकर पिस्टल निकाल लिया और गल्ले की चाबी मांगी। जब उन्होंने कहा कि अभी मालिक नहीं है। जिसके बाद सभी ने लूटपाट करना चाहा। दोनों के बीच पकड़ा पकड़ी होने लगी। इसी दौरान एक बदमाश ने दो राउंड गोली चला दी। एक गोली आकाशी थी। जबकि दूसरी गोली उनके बांये पैर में लग गई। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी बदमाश उसी बोलेरो से फरार हो गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
जख्मी दुकानदार के समधी जेवर कारोबारी उमेश प्रसाद ने बताया कि इन दिनों लगातार जेवर दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं भी उन्हें गोली मार दी जा रही है। सरकार जेवर दुकानदारों का सुरक्षा प्रदान करें। ताकि लोग सुरक्षित होकर अपना कारोबार कर सकें। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाय। रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जख्मी दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों को उन्होंने हुलिया बताया है। पुलिस की टीम बदमाशों के भागने की दिशा में लगी सीसीटीबी फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।




