होटल की आड़ में में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कई युवक युवतियाँ हिरासत में!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजधानी पटना में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में खगौल थाना क्षेत्र के त्रिभुवन मोड़ स्थित द ड्रैगन होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, होटल संचालक को गिरफ्तार किया तथा तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया।पुलिस के अनुसार, पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार के निर्देश पर दानापुर डीएसपी-2 के नेतृत्व में खगौल पुलिस ने विजय सिंह यादव पथ स्थित ड्रैगन होटल में छापेमारी की। होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी के दौरान कई युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, नकद राशि, कंडोम के पैकेट तथा शक्ति वर्धक दवाइयां भी बरामद की गईं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालक सहित कई लोगों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में होटल में कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने उन्हें बाल संरक्षण के नियमों के तहत सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामले में संबंधित कानूनों के तहत अलग से कार्रवाई की जाएगी।
दानापुर डीएसपी-2 ने मौके पर बताया कि पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार के आदेश पर गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। होटल से कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी बड़े गिरोह या मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क के साक्ष्य मिलते हैं तो उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Join us on: