रिपोर्ट – निभाष मोदी!
– भागलपुर से आज पूरे बिहार को उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गौराडीह प्रखंड के काशील गांव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इसी मंच से राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही महिला सुरक्षा और बेहतर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 पिंक बसों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भागलपुर जिले के गौराडीह प्रखंड स्थित काशील गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री यहां नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भागलपुर से पूरे बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों का लोकार्पण भी किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके जिले और आसपास ही उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
बाइट- राजीब राज, पंचायत सचिव
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 6 पिंक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों को महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बाइट- राम बालक सिंह, स्थानीय निवासी
काशील और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिग्री कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी।
“भागलपुर के काशील गांव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूरे बिहार को शिक्षा की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 211 डिग्री कॉलेजों के लोकार्पण के साथ 6 पिंक बसों की शुरुआत भी इसी मंच से होगी। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के संबोधन और इस कार्यक्रम से मिलने वाली नई घोषणाओं पर टिकी हैं।”
रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप, भागलपुर।



