रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देशन में जून माह में अपराध नियंत्रण हेतु चलाई गई निरन्तर और सक्रिय कार्रवाईयों का परिचय देते हुए मधुबनी पुलिस ने महत्वपूर्ण व उन्नयन कार्य किए हैं। पुलिस किए गए त्वरित जांच और कांडों के निष्पादन के माध्यम से बाह्य और आंतरिक स्वीकार्य अपराधों पर प्रभावी लगाम लगा है। जिससे कई संभावित अप्रिय घटनाओं को समय पूर्व रोका जा सका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल कांडों का निष्पादन 116% रहा, जिससे पुलिस की त्वरित सक्रियता एवं समर्पित अनुसंधानशक्ति का स्पष्ट संकेत मिलता है। जून माह में कुल दर्ज नए कांड 1123 रहे है, जबकि कांड के निष्पादन संख्या 1304 रही, जो कि 116% निष्पादन के बराबर है। इस उपलब्धि में 43 अनुसंधानकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने अपने लक्ष्य से अधिक निष्पादन कर कार्य कुशलता दिखाई है और समग्र रूप से जिले में कुल 1250 अपराधी गिरफ्तार किए गए है, जिनमें से 26 हत्या के आरोपियों, 22 व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट एवं 23 व्यक्तियों पर एनडीपीएस में (सूखा नशा) एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट अंतर्गत कार्यवाही में देशी कट्टा, पिस्टल, रायफल 13 बरामद किए गए साथ ही 13 कारतूस भी जब्त किए गए। आर्म्स मामलों में कुल 13 प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है। इन बरामदियों से आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त हथियारों की पहुँच पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है और एनडीपीस एक्ट से जुड़ी कार्यवाहियों के अंतर्गत 668 किलो गांजा तथा 71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3.51 करोड़ मानी जा रही है। इस प्रकार की बड़ी तादाद में नशे की खेप को पुलिस द्वारा जब्त कर कारोबार मे संलिप्त धंधेबाजों का कमर तोड़ दिया गया है।साथ ही जिले में मादक पदार्थों की आपूर्ति चेन को भारी आघात पहुंचाया गया है। मामलों में कुल 18 प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरणों की आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। आगे
वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा है कि यह सफलता योजनाबद्ध अभियानों, पेट्रोलिंग में वृद्धि, इंटेलिजेंस आधारित छापों तथा आमजन से सहयोग के कारण सम्भव हुई है। उन्होंने जनता से अपील किया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरन्त नजदीकी थाना या एंटी- नारकोटिक्स टीम को दें ताकि अपराध तथा नशे जैसे कारोबार मे संलिप्त को जड़ पर प्रहार कर नियंत्रण रखा जा सके। मधुबनी पुलिस आगे भी समर्पित रहकर जिले को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इसी प्रकार निरन्तर कदम उठाती रहेगी।



