सुपौल में रोटरी क्लब ने शुरू किया आवारा कुत्तों का रैबीज टीकाकरण अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- जिले में रोटरी क्लब ऑफ सुपौल ने नए सत्र की शुरुआत समाज सेवा की अनूठी पहल के साथ की है। क्लब ने आवारा कुत्तों को रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्थानीय पशु प्रेमी प्रिंस कुमार को 50 वायल एंटी-रैबीज वैक्सीन तथा 50 डॉग नेक बेल्ट उपलब्ध कराए गए, ताकि अधिक से अधिक आवारा कुत्तों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र झा के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहा है। नए सत्र की शुरुआत बेजुबान पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के संकल्प के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों का समय पर रैबीज टीकाकरण न केवल पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि इससे आम लोगों को भी रैबीज जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाने में मदद मिलेगी। राघवेंद्र झा ने बताया कि आने वाले समय में रोटरी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करेगा। क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना है। बैठक में क्लब के सचिव रवि जैन, सदस्य सह डीपीएस डायरेक्टर उदय कुमार कर्ण, पशु प्रेमी प्रिंस कुमार, सदस्य मणिभूषण सिंह, वार्ड पार्षद मनमन सिंह, कामेश्वर पासवान, गुरूमत सुपौल के प्रोपराइटर सरदार सूरज सिंह नेवला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join us on: