नवादा-खट्टा आम नहीं खरीदने पर विवाद, दुकानदार के भांजे ने ग्राहक को मारा चाकू!

SHARE:

रिपोर्ट: सोनू सिंह ।


नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में आम खरीदारी को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कुहिला गांव का रहने वाला दुकानदार पचरुखी में रहकर फल की दुकान चलाता है।

बताया जा रहा है कि ग्राहक आम खरीदने आया था, लेकिन खट्टा आम होने के कारण उसने खरीदने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान दुकानदार के भांजे ने अचानक चाकू निकालकर ग्राहक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join us on:

और पढ़ें