रिपोर्ट:- संतोष कुमार पाण्डेय!
लखीसराय नीट परीक्षा में कथित धांधली की जांच के सिलसिले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो शुक्रवार को लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने जिला अतिथि गृह में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की जांच प्रगति की जानकारी ली। बैठक में एसडीपीओ शिवम् कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। ततपश्चात डीआईजी तेतरहाट थाना पहुंचे, जहां नीट फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीते 21 जून को गिरफ्तार 30 लोगों में 9 डमी अभ्यर्थी, 18 बायोमैट्रिक कर्मी और दो सहयोगी शामिल हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपितों से पूछताछ और जब्त किए गए मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से फर्जीवाड़े के नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों तथा पूरे गिरोह के संचालन से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं। फ़िलहाल मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई की निगरानी में जारी है।




