विकास कुमार – धनबाद
हथियार लेन देन मामले में एटीएस एनआईए ने वाहन रिकवरी एजेंट के घर की थी छापामारी, मामले में पत्नी ने पति को बताया बेकसूर।
धनबाद जिले के भूली ओपी अंतर्गत श्री राम बिहार क्लोनी पाल नगर में रहने वाले वाहन रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के घर तथा मटकुरिया आवास में हथियार लेन देन मामले में एटीएस एनआईए की टीम बुधवार बीते दिन छापेमारी की थी।जांच टीम लगातार 14 घण्टे वाहन रिकवरी एजेंट के श्री राम बिहार क्लोनी तथा मटकुरिया आवास में छापेमारी किया था।छापेमारी के दौरान उपेंद्र सिंह से टीम ने पूछताछ भी की थी।लगातार 14 घण्टे के छापेमारी में टीम ने वाहन रिकवरी एजेंट के घर से लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क,बैंक पासबुक,कैंसिल चेक सहित कई दस्तावेज एनआईए,एटीएस टीम जब्त कर अपने साथ ले गई थी।
छापेमारी मामले में आज उपेंद्र सिंह की पत्नी रूनी सिंह ने गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता की।
प्रेसवार्ता कर रुनी सिंह ने अपने पति को बेकसूर बताया।पकंज सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा फसाने का आरोप लगाया। वही रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की पत्नी रुनी सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने पति को बीएसएफ के अवकाश प्राप्त जवान पंकज सिंह नामक शख्स के द्वारा साजिश के तहत माओवादियों को हथियार सप्लाई एवं फंडिंग मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है।
गुरुवार को एसएसपी संजीव कुमार को आवेदन देने के बाद मीडिया से बात करते हुए रूनी सिंह ने कहा कि एनआईए के द्वारा लगभग 14 घंटे तक उसके घर में छापेमारी की घटना को अंजाम दिया गया इस दौरान एनआईए ने एक लैपटॉप 5 मोबाइल सीसीटीवी का डीवीआर समेत कुछ अन्य चीजें जब्त करके उसके घर से ले गई है।
लेकिन अभियुक्त पंकज कुमार सिंह के द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है और उसके पति को फंसाने की साजिश है। उसके पति उपेंद्र सिंह से पंकज ने एक लग्जरी कार खरीदने के लिए फोन किया था और इसी मामले में एक दो दफा उनसे उनकी बातें हुई हैं, लेकिन माओवादियों को हथियार सप्लाई करने अथवा माओवादी फंडिंग से उसके पति का कोई तालुकात नहीं है।
झारखंड के माओवादियों और आपराधिक गिरोह को हथियार व कारतूस सप्लाई करने के मामले में एक साथ झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें धनबाद में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के पांडरपाला श्रीराम विहार कॉलोनी व मटकुरिया रेलवे कॉलोनी और पंकज कुमार सिंह के आजाद नगर स्थित घरों में घंटों खंगाला। धनबाद के अलावा, सरायकेला खरसावां, रांची, पटना, छपरा, गया, चंदौली व वर्धमान में भी छापेमारी हुई।




