गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

SHARE:

:- राम कुमार

कोडरमा।।

हथियार के साथ पुलिस ने दो को किया था गिरफ्तार, मामला में आया ट्विस्ट, संजय यादव की पत्नी ने कहा मेरे ड्राइवर और सहकर्मी को घर से उठाया गया, पुलिस झूठी थ्योरी गढ़ अपराधी साबित कर रही, जांच की उठाई मांग।

कोडरमा में पुलिस की कार्यशैली पर,फिर से एकबार सवाल उठ खड़ा हो गया है, इसबार तिलैया पुलिस की एक कार्रवाई में हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपी के परिजन और दोनो आरोपी जिनके साथ काम करते थे, उनकी पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिया है। यही नही,पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाया गया है। दरअसल तिलैया पुलिस ने 28 दिसंबर को प्रेस नोट जारी कर गझण्डी जंगल से गुप्त सूचना मिलने पर दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लेने की जानकारी मीडिया को दी थी। पुलिस ने संजय यादव का भी नाम लिया था, अब संजय यादव की पत्नी रजनी मीडिया के सामने आई है, और पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगा रहीं है, साथ ही पुलिस से सवाल पूछ रहीं है। संजय यादव की पत्नी ने खुलासा किया है कि पुलिस जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमे एक उनके ड्राइवर अजित और दूसरा उनके साथ काम करनेवाला दीपक है, जिसे पुलिस ने 25 दिसंबर को उनदोनो को उनके घर से उठाया था। पुलिस झूठी थ्योरी बनाकर उनदोनो को अपराधी बनाकर संजय यादव को माफिया बनाने पर तुली है। संजय यादव की पत्नी ने एसपी पर आरोप लगाया कि उनके पति संजय यादव पर सीसीए और जिलाबदर करने के अपने अनुसंशा को सही ठहराने के लिए ये झूठी थ्योरी बना कर फंसाने और कानूनी रूप से अपराधियो का सरगना बनाने के लिए काम कर रही। फिलहाल संजय यादव की पत्नी के मीडिया में आने के बाद कोडरमा में संजय यादव की चर्चा फिर से जोर पकड़ने लगी है।।

Join us on:

Leave a Comment